पलवल: होडल में संदिग्ध हालात में विवाहिता की हुई मौत, चार पर दहेज हत्या का आरोप
Palwal, Palwal | Oct 15, 2024 एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति,सास व देवरों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।आरोप है कि 3 दिन पहले आरोपियों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर मायके से दो लाख रुपये लेकर आने के लिए कहा था।होडल थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपदिया