दारू: NH-522 कमला पेट्रोल पंप के पास कार की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल, चालक वाहन लेकर फरार
NH-522 कमला पेट्रोल पंप के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, कार चालक वाहन लेकर फरार। कमला पेट्रोल पंप होलंग के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्विफ्ट डिजायर कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान टाटीझरिया प्रखंड के केसोडीह निवासी टिंकू गंझू और अशोक गंझू के रूप में हुई।