काको: देवराज बीघा में 3100 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट, शराब माफिया फरार
Kako, Jehanabad | Jul 10, 2026 काको प्रखंड के देवराज बीघा बधार में भेलावर ओपी पुलिस और एलटीएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर करीब 3100 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब नष्ट कर दी। शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन और अन्य उपकरण भी ध्वस्त किए गए। पुलिस के पहुंचते ही शराब माफिया मौके से फरार हो गए।