बिसौली: उरैलिया गांव की पुलिया के निकट ट्रैक्टर ट्राली और लेंटर डालने वाली मशीन खाई में पलटी, एक मजदूर की मौत, दो घायल
बदायूं के उसहैत से ट्रैक्टर ट्राली और लेंटर डालने वाली मशीन मजदूर लेकर लौट रहे थे। कि थाना अलापुर क्षेत्र के उरैलिया गांव की पुलिया के निकट पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्राली और लेंटर डालने वाली मशीन पलट कर खाई में गिर गई। जिसमें 30 वर्षीय गंगा सिंह पुत्र प्रेमपाल की मौत हो गई। जबकि 22 वर्षीय मजदूर हरेंद्र व 23 वर्षीय विद्याधर घायल हो गये।