टीकमगढ़: टीकमगढ़: खनिज विभाग की कार्रवाई, बिना रॉयल्टी एम सेंड से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में खनिज अधिकारी श्री विपुल रावत के द्वारा सोमवार को सुबह लगभग 10.30 बजे टीकमगढ़ की इंद्रपुरी कॉलोनी में एम सेंड भरे हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा गया, मौके पर ट्रैक्टर चालक खनिज संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया जिसके बाद एमसैंड भरे ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर देहात थाना पुलिस की अभिरक्षा में खड़ा कर दिया गया