भादरा के भिरानी थाना क्षेत्र के गांव बेर में अज्ञात चोर एक मकान से करीब 17.5 तोला सोने, 500 ग्राम चांदी के जेवर तथा 40–45 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। घटना 24 जुलाई तड़के की है। पीड़ित बुधराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 305(ए) व 331(4) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।