किशनगंज: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया, स्टाफ ने की साफ-सफाई
रविवार सुबह 10 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कस्बाथाना में स्वच्छता अभियान चलाकर अस्पताल परिसर की व्यापक साफ-सफाई की गई। अभियान का नेतृत्व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने किया। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने परिसर में फैली गंदगी को हटाने के साथ वार्डों, गलियारों और अस्पताल परिसर की सफाई की।