सादाबाद: दुष्कर्म व लूट के फरार दोषी को 10 साल बाद गुजरात पुलिस ने सादाबाद से किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने सादाबाद से दुष्कर्म और लूट के एक दोषी को गिरफ्तार किया है। यह दोषी पिछले 10 साल से पैरोल का उल्लंघन कर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी गुजरात पुलिस के विशेष अभियान "ऑपरेशन कारावास-2" के तहत की गई है। अहमदाबाद ग्रामीण लोकल क्राइम ब्रांच और पैरोल-फरलो स्क्वॉड ने दोषी सरफद्दीन सुलेमान फकीर को सादाबाद स्थित इस्लामनगर में दबिश देकर पकड़ा है।