चांदवा: डूरु गांव में नहाने के दौरान पानी में डूब कर बालक बेहोश
चंदवा। थाना क्षेत्र के जमीरा पंचायत अंतर्गत डुरू गांव सोमवार को नदी में अपने मामा के साथ नहाने के क्रम में टूटू कुमार नामक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बच्चे के मामा गोवर्धन गंझू ने बच्चे को पानी से निकला तब तक वह बेहोश हो चुका था। आननफानन में परिजनो ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया।