छत्तीसगढ़ में तीसरे मोर्चे की तैयारी? 50 से ज्यादा क्षेत्रीय दलों और संगठनों को साथ लाने की पहल
छत्तीसगढ़ की राजनीति में तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर नई पहल की बात सामने आई है। रायपुर के वरिष्ठ समाजसेवी मनोज बंजारे ने बताया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस से अलग एक राजनीतिक विकल्प तैयार करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए छत्तीसगढ़ के 50 से अधिक क्षेत्रीय राजनीतिक दलों और गैर-राजनीतिक संगठनों को साथ लाकर संयुक्त रूप से एक नए मोर्चे के गठन की योजना है।
मनोज बंजारे के अनुसार, प्रस्तावित मोर्चे का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के छात्रों, युवाओं और प्रदेश की जनता के हितों के लिए काम करना होगा। इस पहल के जरिए स्थानीय मुद्दों, जनहित से जुड़े सवालों और प्रदेश के लोगों की अपेक्षाओं को एक साझा राजनीतिक मंच देने की बात कही गई है।
#ChhattisgarhPolitics #ThirdFront #ManojBanjare #ChhattisgarhNews #CGPolitics
Raipur, Raipur | Oct 10, 2026