सहसवान: भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी पर सहसवान के एक शिक्षक ने फोन कॉल पर गाली-गलौज व धमकी का लगाया आरोप
बदायूं जिले में एक शिक्षक ने सहसवान के भाजपा नेता अनुज माहेश्वरी पर व्हाट्सप्प कॉल पर धमकी देने व गाली गलौज का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित शिक्षक ने सहसवान थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। जहां शिक्षक ने मानसिक दबाव और भय का आरोप लगाया है। शिक्षक विशाल मिश्रा उच्च प्राथमिक विद्यालय नाधा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है।