सहजनवा: खंडित प्रतिमाओं के स्थान पर नई शिव परिवार प्रतिमाओं का भव्य नगर भ्रमण, हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हुआ भड़सार गांव
भड़सार गांव में प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित की जाने वाली नई शिव परिवार प्रतिमाओं का मंगलवार को भव्य नगर भ्रमण निकाला गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में हजारों भक्त शामिल हुए। 1 जुलाई को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण-प्रतिष्ठा एवं शाम 4 बजे विशाल प्रसाद वितरण होगा।