जहानाबाद: बेला के पास बाईक सवार दंपति को तेज रफ़्तार फोर व्हीलर ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत पति पटना PMCH रेफर
मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मंझोश निवासी श्यामनंदन प्रसाद अपनी पत्नी के साथ बाइक से गया जा रहे थे। बेला के पास एक फोर व्हीलर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्यामनंदन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें मखदुमपुर अस्पताल और फिर सदर अस्पताल लाया गया।