बख्शी का तालाब: विवाद के बाद विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, अस्पताल में हुई मौत
लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बट्टू देवी पत्नी सतीश गौतम का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया।