कुम्भराज: कुंभराज थाने में आगामी त्यौहार और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक, शांति भंग करने पर होगी कार्रवाई
Kumbhraj, Guna | May 24, 2026 कुंभराज थाना में आगामी त्यौहारों और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। 24 मई को बैठक में एसडीएम एसडीओपी तहसीलदार थाना प्रभारी सभी वर्ग धर्म के नागरिक शामिल हुए। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। शांति भंग करने पर कार्यवाही की बात कही। वहीं लोगों ने भी कई बिंदुओं पर समस्या बताई और अपने सुझाव भी दिए। सभी से नियम पालन करने संदेश दिया गया।