करछना: कोहडा़र वाया करछना मार्ग पर राखड़ गिरने से ग्रामीणों के साथ राहगीरों को आवागमन करने में हो रही दिक्कत
यमुनापार क्षेत्र के कोहडा़र एनटीपीसी से प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में डंपर चालक क्षमता से अधिक राखड़ लादकर कोहडा़र वाया करछना मार्ग से होते हुए शहर की ओर जाते हैं। जगह-जगह राखड़ मार्ग पर अधिक मात्रा में गिरने से इससे उठने वाली धूल की गुबार स्थानी लोगों के साथ राहगीरों के लिए समस्या का सबक बना हुआ है। तहसील करछना के अधिवक्ताओं ने थाने का किया घेंराव।