हनुमानगढ़: जंक्शन में पुलिस ने 7 किलो 545 ग्राम गांजा के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, दोनों पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 7 किलो 545 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों युवकों के खिलाफ जंक्शन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच पड़ताल जंक्शन थाना प्रभारी रामचंद्र कस्बा को सुपुर्द की गई है।