कानपुर: कल्याणपुर में दुकान बंद होने के बाद भी बेची जा रही शराब, वीडियो हुआ वायरल
कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान से दुकान बंद होने के बाद भी खुलेआम शराब बेची जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार रात 10:30 बजे वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दुकान बंद होने के बावजूद भी शराब बेची जा रही है पुलिस आयुक्त ने वीडियो को संज्ञान में लेकर स्थानीय थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।