कानपुर: कल्याणपुर में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कल्याणपुर के मिर्जापुर इलाके में रहने वाले उमाशंकर ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार 4:00 बजे सब पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।पत्नी बीनू ने बताया कि पति काम न मिलने के कारण काफी परेशान रहते थे।