कानपुर: भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी से नाराज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चकेरी थाने में किया प्रदर्शन
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव की गिरफ्तारी से नाराज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चकेरी थाने में शनिवार शाम 6:00 बजे विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया की जिला उपाध्यक्ष को थाने में घुसकर मारपीट करने के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।