कानपुर: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रेलवे कुली यूनियन के सदस्यों ने विधायक सुरेंद्र मैथानी को सौंपा ज्ञापन
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शनिवार 3 बजे एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई, जहां रेलवे कुली यूनियन कानपुर के सदस्यों ने गोविंद नगर के विधायक सुरेंद्र मैथानी से अपनी समस्याएं साझा कीं। कुलियों ने बताया कि,पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा 2019 के रेल बजट में घोषित लाभ, जैसे परिवार को मुफ्त इलाज, बच्चों की निःशुल्क शिक्षा और वार्षिक वर्दी की सुविधाएं, अभी नहीं दी।