सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के बरहारा गांव के पास अनियंत्रित होकर खेत में गिरी बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल
सरीला तहसील क्षेत्र के बरहारा गाँव के पास तेज रफ्तार एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर फिसलने से उसमें सवार दो युवक सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस के द्वारा आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।