मनातू: मनातू में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त पहल, गांजा-अफीम की खेती पर रोक, वैकल्पिक खेती और लघु उद्योग को बढ़ावा
Manatu, Palamu | Oct 9, 2025 मनातू (पलामू)। मनातू प्रखंड के मेटार गाँव मे गांजा और अफीम की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने एक व्यापक अभियान छेड़ दिया है। अब अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों को नशा-मुक्त समाज की दिशा में जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में मनातू प्रखंड के मेटार गांव में गुरुवार को जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।