सिंघेश्वर: सहयोग शिविर में 205 आवेदन प्राप्त, 167 मामलों का मौके पर ही निष्पादन
मधेपुरा के मिठाही पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर के अंतिम दिन एडीएम अरुण कुमार सिंह और एएसपी प्रवेंद्र भारती ने विभागीय काउंटरों का निरीक्षण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 205 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 167 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि 38 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। सबसे अधिक आवेदन अंचल कार्यालय और प्रधानमंत्री आवास जुड़े रहे।