नीमडीह: रघुनाथपुर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित डाक बंगला परिसर में मंगलवार को दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर झामुमो प्रखंड कमेटी एवं पंचायत कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया. इस दौरान दोपहर करीब तीन बजे जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक