रूड़की: सिविल लाइन से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, चेक बाउंस के मामले में था फरार
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे सिविल लाइन निवासी प्रवीण कुमार पुत्र पवन सिंह नाम के एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। प्रवीण कुमार चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा प्रवीण कुमार की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा प्रवीण कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।