रूड़की: सलेमपुर राजपूताना में माता के साथ लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर राजपूताना में पैसे के लेनदेन को लेकर अपनी माता के साथ लड़ाई झगड़ा करने वाले संदीप और मुकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।