थाना समाधान दिवस में 101 शिकायतें आईं, 15 का मौके पर निस्तारण
#देवरिया। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराया।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय ने थाना एकौना पहुंचकर जनसमस्याएं सुनीं। यहां एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसका निस्तारण कराया गया।
जनपद के सभी थानों पर आयोजित समाधान दिवस में कुल 101 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 15 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
Barhaj, Deoria | Aug 22, 2026