बिजनौर: गांव रावली मे मंदिर के नजदीक देसी शराब के ठेके के विरोध में धरने पर बैठी महिलाएं
Bijnor, Bijnor | Aug 28, 2024 बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव रावली में रपटे के नजदीक एक मंदिर है। मंदिर के पास देसी शराब का ठेका है। ठेके पर लगातार शरारती तत्व शराब पीकर आती जाती महिलाओं से अभद्र व्यवहार करते हैं। इसी बात से नाराज कई महिलाओं ने मालन नदी के किनारे ठेका हटाने की मांग को लेकर धरना दे दिया है। महिलाओं का कहना है कि जब तक यह ठेका नहीं हटेगा वह लगातार धरना देती रहेगी