बिजनौर: बिजनौर में किरतपुर नहटोर रोड पर गांव ककराला के पास बाइक सवार युवक को अज्ञात कार चालक ने मारी टक्कर
Bijnor, Bijnor | Aug 28, 2024 बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गनोरा निवासी नरदेव बाइक से कहीं जा रहा था। नहटोर किरतपुर मार्ग पर गांव ककराला के पास किसी अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नरदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नरदेव को एंबुलेंस के माध्यम से बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है।