कुरई: चक्की खमरिया में महिला को घर में जहरीले सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
Kurai, Seoni | Jul 7, 2026 सिवनी के कुरई थाना क्षेत्र के चक्की खमरिया गांव में महिला सुनीता साहू को घर पर जहरीले सांप ने काट लिया। मंगलवार को परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने महिला के शव का पीएम करवाया है। और पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।