मेधावी विद्यार्थियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगा सफल सामाजिक समूह, विधायक ने की सराहना
औरंगाबाद।हसपुरा के महुआड़ गाँव में सफल सामाजिक समूह ने पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। संचालक शिवशंकर कुमार ने घोषणा की कि प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रथम स्थान वालों की एक साल की फीस समूह वहन करेगा, द्वितीय स्थान वालों की आधी फीस व ट्यूशन फीस माफ रहेगी। विधायक ने इस पहल की सराहना की। इस मौके पर समूह की हैंड डायरी का लोकार्पण और पौधारोपण भी हुआ।
#UmangeshwariNews #Aurangabad #Hasapura #SafalSamajikSamuh #Shiksha
Madanpur, Aurangabad | Nov 12, 2026