सुल्तानगंज: विद्यालय में चोरी, प्रधानाध्यापक ने थाने में दी शिकायत
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय मोतीचक में चोरी की घटना सामने आई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने इस संबंध में सुल्तानगंज थाने में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल की सुबह करीब 6:15 बजे जब वे विद्यालय पहुंचे तो कार्यालय और वर्ग कक्ष का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि कार्यालय, पुस्तकालय और