किशनगढ़ बास: खैरथल तिजारा जिले की दो पंचायत समितियों में वोटिंग पूरी, किशनगढ़ बास में 91.21% वोट पड़े
Kishangarhbas, Alwar | Nov 5, 2026
राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान किया गया। वोटिंग प्रक्रिया गुरुवार शाम 6:00 बजे तक चली यहां दो पंचायत समितियां में वोट डाले गए इनमें किशनगढ़ बास और तिजारा पंचायत समिति की 63 ग्राम पंचायत शामिल रही। गुरुवार शाम 6:00 बजे तक किशनगढ़ बास में 91. 21% वोट पड़े, देर रात तक नतीजे घोषित किए जाएंगे।