बेगूसराय: बेगूसराय के मंझौल के पास सड़क दुर्घटना में छात्र की हुई मौत ,जबकि दूसरा छात्र हुए गंभीर रूप से घायल,
बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार एक छात्रा एवं छात्र को कुचल दिया।जिससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई जबकि छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में छात्र को भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल पास की है।