अतरौली: कुएं में गिरी नीलगाय को वन विभाग ने फायर ब्रिगेड की मदद से सुरक्षित निकाला
कुएं में गिरी नीलगाय को वन विभाग ने फायर ब्रिगेड की मदद से सुरक्षित निकाला दादों थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर शटखना में बुधवार को एक किसान के खेत में स्थित कुएं में नीलगाय गिर गई। कुएं में नीलगाय गिरने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हलचल मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की सहायता