मौदहा: मुस्करा कस्बे में घर के बाहर से बाइक ले जाकर जला दी, कैमरे में कैद हुई आखिरी तस्वीर, जली हालत में मिली बाइक
मुस्करा कस्बे के छः थोक मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने और बाद में दीक्षित मुहाल में जला देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मुस्करा थाने में प्रार्थना पत्र देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कस्बे के छः थोक मोहल्ला निवासी नाजिर खान पुत्र मुनीर खान ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र मे