संडीला: कछौना में ड्यूटी से लौट रहे युवक से बदमाशों ने झपटा मोबाइल, नहर पुलिया पर फिल्मी स्टाइल में हुई वारदात
कछौना थाना क्षेत्र के डबल नहर पुलिया के पास रविवार शाम बदमाशों ने नारायण देव के रहने वाले शैलेंद्र कुमार का मोबाइल उस समय छीनकर फरार हो गए जब वह रोजाना की तरह फैक्ट्री में अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे।