नवाबगंज: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, दिल्ली के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन हो गया है। कद्दावर कांग्रेस नेता किदवई ने 93 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। मोहसिना किदवई के निधन से उत्तर प्रदेश, खासकर बाराबंकी जिले में शोक की लहर दौड़ गई है. मोहसिना किदवई के निधन पर कांग्रेस के साथ ही अलग-अलग दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।