Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
bundeli981
पडोसी महिला की हत्या कर कचरे के ढेर मे शव फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार - छतरपुर
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur
| Aug 8, 2026
MORE NEWS
श्री राम कथा छतरपुर म प्र
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Aug 8, 2026
चिरवारी-भदर्रा मार्ग पर वन विभाग की कार्रवाई: सतकठा लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, चालक पर प्रकरण दर्ज छतरपुर। वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिरवारी-भदर्रा प्रधानमंत्री सड़क मार्ग पर सतकठा (देशी बबूल) की लकड़ी से भरा एक ट्रक जब्त किया है। वाहन के पास लकड़ी परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद ट्रक सहित लकड़ी जब्त कर चालक के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। मुख्य वन संरक्षक छतरपुर के निर्देशन, वन मंडलाधिकारी ऋषि मिश्रा और उप वनमंडलाधिकारी नरेश चंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन में वन परीक्षेत्र अधिकारी छतरपुर अंबुज नयन पांडेय तथा परिक्षेत्र सहायक नौगांव (प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल) अतुल पटेल के नेतृत्व में वन अमले ने कार्रवाई की। वन विभाग की टीम ने वीट अलीपुरा के समीप चिरवारी-भदर्रा मार्ग पर लाल रंग के आइशर ट्रक (UP 15 GT 6163) की घेराबंदी कर जांच की। जांच के दौरान ट्रक में देशी बबूल की लकड़ी भरी मिली। चालक समीर मावी पुत्र सुरेंद्र मावी निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश) परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वन विभाग ने ट्रक और लकड़ी को जब्त कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 934/19 दिनांक 08 अगस्त 2026 के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक अलीपुरा मुरलीधर रैकवार, वनपाल विश्वनाथ पटेल, वनपाल रजनीश दुबे, वनरक्षक देवेंद्र सिंह राजावत, शासकीय वाहन चालक राकेश कुशवाहा सहित वन विभाग का अमला और समिति सुरक्षा श्रमिक शामिल रहे।
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Aug 8, 2026
प्रशासनिक अधिकारियों की नई पौध तैयार कर रहा लोक सेवा गुरुकुल छतरपुर में 100 विद्यार्थी ले रहे UPSC, MPPSC, SSC और ESB की निःशुल्क कोचिंग जि.पं. सीईओ ने विद्यार्थियों को संविधान के मूल अधिकारों व विभिन्न अनुच्छेदों को आसानी से याद रखने की ट्रिक बताई --- जिला प्रशासन छतरपुर की पहल पर सेंट्रल लाइब्रेरी में निःशुल्क संचालित लोक सेवा गुरुकुल कोचिंग संस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर मंच बनकर उभर रहा है। यह संस्थान भविष्य में प्रशासनिक अधिकारियों की नई पौध तैयार कर नर्सरी के रूप में विकसित होने की दिशा में प्रयासरत है। संस्थान में प्रतिदिन करीब 100 विद्यार्थी UPSC, MPPSC, SSC एवं ESB जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को नियमित रूप से मार्गदर्शन दिया जा रहा है। शनिवार को जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान में प्रदत्त मूल अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने तत्कालीन सामाजिक परिस्थितियों से मूल अधिकारों की आवश्यकता को जोड़ते हुए विद्यार्थियों को इनके महत्व और उपयोगिता को समझाया। इस दौरान संवैधानिक कानून एवं विधिक कानून के बीच अंतर, न्यायिक सक्रियता तथा न्यायिक पुनरावलोकन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। सीईओ ने विद्यार्थियों को संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों को आसानी से याद रखने की ट्रिक बताने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्तर लेखन की प्रभावी विधि भी समझाई। उन्होंने विद्यार्थियों को विषय की समझ के साथ तार्किक एवं तथ्यात्मक ढंग से उत्तर प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। वहीं कोर्स डायरेक्टर डॉ. पी.पी. शुक्ला, असिस्टेंट प्रोफेसर ने विश्व भूगोल के अंतर्गत पठार एवं मैदानों के निर्माण की विधियां, प्रकार, महत्व एवं वितरण को PPT तथा एटलस मैप के माध्यम से समझाया। विद्यार्थियों को विषय को मानचित्र के माध्यम से समझने और तथ्यों को व्यावहारिक रूप से जोड़ने की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय स्तर के शिक्षकों से भी जुड़ेंगे विद्यार्थी कलेक्टर की पहल पर लोक सेवा गुरुकुल कोचिंग संस्थान का ऑनलाइन एप तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इस एप के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों को विद्यार्थियों से जोड़ा जाएगा। इससे जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री एवं विशेषज्ञ मार्गदर्शन का अधिकतम लाभ मिल सकेगा।
Chhatarpur, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026
प्रभारी मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की समीक्षा की हर घर तिरंगा अभियान और कोर कमेटी की बैठक में दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश 9 अगस्त से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान --------- प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग मंत्री एवं छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने शनिवार को जिले के प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान तथा 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों और अब तक की प्रगति की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी एवं कर्मचारी केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि फील्ड में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद करें और उनकी समस्याओं को समझते हुए नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचना चाहिए। कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए अधिकारी मैदानी स्तर पर लगातार निगरानी करें। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने अभियान के दौरान जिले के प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने के लिए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल शासकीय कार्यक्रम न होकर प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का माध्यम बने। इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ कोर कमेटी की बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव, बिजावर विधायक श्री राजेश शुक्ला, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर श्री मृणाल मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नमः शिवाय अरजरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के माध्यम से शासन और आमजन के बीच संवाद को और मजबूत किया जाए तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य किया जाए। #chhatarpur
Chhatarpur, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026
युवा संवाद मे ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय विधायक पर कसा लॉ स्टूडेंट ने तंज, कहा, प्राइमरी और मिडिल लेवल पर दी जानी चाहिए संविधान की जानकारी
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Aug 8, 2026
पडोसी महिला की हत्या कर कचरे के ढेर मे शव फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार - छतरपुर - Chhatarpur Nagar News