फिरोज़ाबाद: 10 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को 113 दिन में दबरई कोर्ट ने दिया आजीवन कारावास, शिकोहाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में ऑपरेशन कन्विक्शन एवं मिशन शक्ति 5.0 के तहत थाना शिकोहाबाद के बहुचर्चित मुकदमा संख्या 420/2025 में बड़ा फैसला आया है। नौशहरा निवासी अभियुक्त शहजाद पुत्र अली मोहम्मद को POCSO एक्ट व बीएनएस की गंभीर धाराओं में दोषी पाते हुए कोर्ट ने बुधवार दोपहर तीन बजे करीब आजीवन कारावास और ₹1 लाख 2 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।