सतगावां: पेट्रो जलप्रपात के समीप ई- रिक्शा पलटने से एक ही परिवार के सात लोग घायल
सतगावां। थाना क्षेत्र के पेट्रो जलप्रपात के समीप मंगलवार को ई रिक्शा के पलटने से एक ही परिवार के सात लोग घायल हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी लोग पेट्रो जलप्रपात स्नान करने व पूजा करने जा रहे थे। बता दें कि घनश्याम राजवंशी के भाई का 15 दिन पूर्व में निधन हो गया था उसी को लेकर सभी लोग पेट्रो जलप्रपात स्नान वा पूजा करने जा रहे।