हरसूद: जनसुनवाई में नागरिकों ने एसडीएम को सौंपा आवेदन, रेलवे विभाग पर निजी भूमि पर बाउंड्रीबाल बनाने का आरोप
Harsud, Khandwa | May 12, 2026 मंगलवार को नया हरसूद में आहूत जनसुनवाई में छनेरा के नागरिकों ने दोपहर 1 बजे के लगभग हरसूद एसडीएम आरसी खतेडिया को आवेदन सौंप पर निजी भूमि पर रेलवे विभाग द्वारा बाउंड्री बाल बनाए जाने की शिकायत की। एसडीएम को निलेश कुमार पिता कस्तूरचंद जैन, सुनील पिता पहलाद माली, आशीष कुमार पिता इंदरचंद जैन आदि ने आवेदन सौंपा।