खरीक: प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी का आरोप
नवगछिया महिला थाना में सुनिता देवी ने पति मिथिलेश चौधरी समेत चार लोगों के खिलाफ प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। महिला का आरोप है कि पति का दूसरी महिला से संबंध होने का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है