बजाग: बजाग में टीईटी परीक्षा का विरोध, पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षकों ने निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन
Bajag, Dindori | Apr 11, 2026 बजाग में टीईटी परीक्षा का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने रैली निकाली और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और तहसीलदार को शनिवार शाम 4:00 बजे राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा । दरअसल अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में बजाग और करंजिया में शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।