बरवाडीह: दीपावली के अवसर पर बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में कई स्थानों पर हुई धूमधाम से मां काली की पूजा।
इस अवसर पर रेलवे कॉलोनी सुभाष चौक छिपादोहर एवं गढ़वाटांड में पूजा पंडाल का निर्माण कर धूमधाम से एवं विधि विधान के साथ मां काली की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर सिंह ने सोमवार की दोपहर 1:00 बजे कई पूजा पंडालों में जाकर पूजा अर्चना कर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया।