#भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सोमवार को बयाना दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वे भरतपुर रोड स्थित हरनगर मोड़ के मैदान में आयोजित जनसभा और भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन और भाजपा संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं, जिसके तहत सभा स्थल की सफाई, व्यवस्था और हेलीपैड निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। तैयारियों का जायजा लेने शनिवार शाम जिला कलेक्टर कमर चौधरी, एसपी राजेश मीणा, एडीएम राजीव कुमार शर्मा और जिला परिषद सीईओ मृदुल सिंह बयाना पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण के उपायों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
Bharatpur, Bharatpur | Sep 26, 2026