पटना ग्रामीण: गोलीबारी मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार बरामद
गौरीचक थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच 30 दिसंबर को गोलीबारी की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने छापेमारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पूछताछ के क्रम में घटना का कारण आपसी लेनदेन का विवाद सामने आया है। बुधवार शाम 4:30 बजे मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी है।