होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: नवागत कलेक्टर का नवाचार, नेम प्लेट पर लिखा मोबाइल नंबर, लोगों को होगी आसानी
नर्मदापुरम जिले के 121 वें कलेक्टर और 2013 बैच के नवागत आईएएस सोमेश मिश्रा ने पदभार ग्रहण करते ही एक नवाचार का मामला शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे सामने आया है। उन्होंने अपने कक्ष के बाहर लगी नेमप्लेट पर नाम के नीचे अपना शासकीय और व्यक्तिगत (प्राइवेट) मोबाइल नंबर लिखवाया है।कलेक्टर तीन दिन से मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में व्यस्त थे।