मुंगावली: मल्हारगढ़ में दबंगों ने 40 वर्षीय व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी, मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार मल्हारगढ़ निवासी जितेंद्र कुमार उम्र 40 वर्ष ने गुरुवार को दोपहर लगभग एक बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार को दोपहर के समय गांव के ही मेहरवान और पवन अहिरवार ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी है, फरियादी की शिकायत पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।